ऑटोमोबाइल फोन हब लैपटॉप हब टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

क्या Nothing Phone 3a Community Edition होगा लॉन्च भारत में? Nothing के इस नए स्मार्टफोन लॉन्च का खुलासा

On: December 10, 2025 3:46 PM
Follow Us:

“Community Edition” वेरिएंट स्टैंडर्ड Phone 3a का एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है, जिसे Nothing के एक ग्लोबल को-क्रिएशन पहल के हिस्से के तौर पर बनाया गया है। फैंस और डिज़ाइनरों से 700 से ज़्यादा सबमिशन का मूल्यांकन किया गया, और 4 विजेताओं ने इस वर्ज़न को आकार देने के लिए Nothing के साथ मिलकर काम किया।

Nothing Phone 3a Community Edition लुक्स और डिज़ाइन

इसका डिज़ाइन नॉस्टैल्जिक, रेट्रो-टेक वाइब वाला है: इसका बैक पैनल “Frosted Teal” ट्रांसलूसेंट कलर में आता है, जो 90s के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत के गैजेट्स से प्रेरित है। इसका नया कलर इसे एक दमदार लुक देता है और Nothing Phone 3a के साधारण वैरिएंट से अलग बनता है

Nothing Phone 3a Community Edition स्पेशल फीचर्स

इसके पैकेजिंग और सॉफ्टवेयर में मिलकर ज़ोर-शोर से काम किया गया है। इसमें कई यूनिक फीचर्स दलए गए है जैसे-कस्टम लॉक-स्क्रीन क्लॉक फेस, स्पेशल वॉलपेपर, और यहाँ तक कि एक नई एक्सेसरी (कस्टम फॉन्ट डिज़ाइन वाले Dice का एक जोड़ा)। यह एडिशन एक “फैन-मेड, कलेक्टर-स्टाइल, डिज़ाइन-फॉरवर्ड” वेरिएंट है — जो कोर Phone 3a हार्डवेयर को एक यूनिक एस्थेटिक और लिमिटेड अवेलेबिलिटी के साथ जोड़ता है।

Nothing Phone 3a Community Edition लॉन्चडेट इन India

कम्युनिटी एडिशन दुनिया भर में सिर्फ़ 1,000 यूनिट तक ही सीमित है – जिससे यह एक स्टैंडर्ड फ़ोन के बजाय एक कलेक्टेबल चीज़ बन जाता है। यह फ़ोन स्टैंडर्ड ई-कॉमर्स/रिटेल चैनलों के बजाय एक स्पेशल “ड्रॉप इवेंट” (ऑफलाइन) के ज़रिए बेचा जाएगा। भारतीय खरीदारों के लिए 13 दिसंबर 2025 को Bengaluru में सेल इवेंट शेड्यूल किया गया है।

Nothing Phone 3a Community Edition प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Nothing Phone 3a Community Edition की कीमत ₹28,999 है (सिंगल 12 GB + 256 GB वेरिएंट)। यह स्मार्टफोन 6.77-inch flexible AMOLED, FHD+ (1080×2392) डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 (with Adreno 720 GPU) चिपसेट का सपोर्ट होगा और 5000mAh की बड़ी बैटरी आएगी जो 50W की फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

read more:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment